Thursday, October 22nd, 2026

छपरा में युवती की हत्या कर शव को पेड़ से लटकाया

छपरा 
बिहार के छपरा शहर के जलालपुर में युवती की हत्या कर शव को पेड़ से लटका दिया। इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। वहीं इस वारदात की सूचना मिलने के पूरे गांव में सनसनी मच गई। अभी तक मृतका की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

वहीं दूसरी ओर बेगूसराय जिले में बेखौफ बदमाशों ने भरी पंचायत में एक विकलांग की गोली मारकर हत्या कर दी। ये घटना सिंघौल थाना क्षेत्र के रचियाही वार्ड संख्या 4 की है। मृतक व्यक्ति की पहचान शत्रुघ्न पासवान के रूप में की गई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोर्स्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।

 

Source : Agency

पाठको की राय